फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार के लिए खुली

आज फूलों को घाटी पर्यटकों के लिये खोल दी गयी है। फूलों की घाटी अब 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 05:20 PM (IST)
फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार के लिए खुली
फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार के लिए खुली

जोशीमठ, चमोली [जेएनएन]: समुद्रतल से 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी सैलानियों के लिए खोल दी गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों की उपस्थिति में पहले दिन 43 पर्यटक घाटी की सैर के लिए पहुंचे। 87.5 वर्ग  किमी क्षेत्रफल में फैली यह घाटी जैव विविधता के लिए मशहूर है। यहां पांच सौ से ज्यादा प्रजातियों के फूल खिलने के साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव और पङ्क्षरदों के दीदार भी किए जा सकते हैं।

नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि आगामी छह माह पर्यटक घाटी में कुदरत के हसीन नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में साढ़े तेरह हजार से ज्यादा लोग यहां पहुंचे थे, लेकिन जिस तरह चार धाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब में यात्रा का उत्साह दिख रहा है, उससे लगता है कि इस बार पर्यटकों की संख्या जबरदस्त होगी।

उन्होंने बताया कि घाटी के सभी मार्ग दुरुस्त कर लिए गए हैं। ऑन लाइन बुकिंग को देखते हुए भी पार्क प्रशासन उत्साहित है। अभी तक करीब 110 देश-विदेशी पर्यटक बुकिंग करा चुके हैं। फूलों की घाटी पहुंचने के लिए हेमकुंड साहिब के प्रमुख पड़ाव घांघरिया तक जाना होता है। यहां से घाटी की दूरी तीन किलोमीटर है। 

यह भी पढ़ें: यहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल, चले आइए फूलों की घाटी

यह भी पढ़ें: लेमनग्रास बनी पहाड़ के लोगों के लिए वरदान, रुका पलायन

यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर स्थापित है यह मंदिर, नहीं जुड़ पाया पर्यटन सर्किट से

chat bot
आपका साथी