स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नशा तस्करों की जांच में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी गोपेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 7.37 ग्राम अवैध स्मैक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:48 AM (IST)
स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नशा तस्करों की जांच में जुटी पुलिस
स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नशा तस्करों की जांच में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर:

पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 7.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गैस गोदाम के पास बने प्रतीक्षालय में वाहन चेकिग करते समय मंडल की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने लगी। शक होने पर पुलिस ने कार को रोका तो इसमें दो युवक बैठे थे। वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया तो कार चालक युवक वाहन के कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में 7.37 ग्राम अवैध स्मैक तथा तराजू बरामद किया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अनुज डिमरी पुत्र लीलानंद डिमरी निवासी ग्राम रविग्राम थाना जोशीमठ जिला चमोली उम्र 23 वर्ष बताया है। उसके साथ कार में सवार युवक का नाम सुनील सिंह पुत्र शिवराज सिंह बिष्ट निवासी ग्वाड़ देवलधार थाना गोपेश्वर 19 वर्ष बताया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र गुसाई ने बताया गया कि आरोपित युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी