छात्रों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

गोपेश्वर जल शक्ति अभियान के तहत पीस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:37 AM (IST)
छात्रों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
छात्रों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

गोपेश्वर : जल शक्ति अभियान के तहत पीस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक छात्र, छात्रा व शिक्षक अपने-अपने घरों में एक-एक पौधे रोपेंगे। उसका संरक्षण भी वही व्यक्ति करेगा जिसने पौधा रोपा है। इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में समाज में फैलाने का भी निर्णय लिया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह परमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। मगर रोपे गए पौधों के संरक्षण की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। नतीजा यह सामने आ रहा है कि रोपे गए पौधों में से चंद पौधे ही पेड़ बन पा रहे हैं। कहा कि छात्र जीवन से ही पेड़, पौधों के संरक्षण की सोच छात्र-छात्राओं में डालनी जरूरी है। छात्र-छात्राओं का आह्वान किया गया कि अपने घरों, घरों के आसपास, गांवों व सड़क के किनारे पौधे रोपकर प्रतिदिन उनकी देखभाल भी करें। साथ ही रोजाना रोपे गए पौधों को पानी दें। ताकि बाद में ये पौधे पेड़ बनकर हमें पानी दे सकें। पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण को आंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल राणा, शशि देवली समेत अन्य लोग मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी