बलिदान दिवस पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 05:40 PM (IST)
बलिदान दिवस पर डा. श्यामा  प्रसाद मुखर्जी को किया याद
बलिदान दिवस पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि डा. मुखर्जी ने अनेक कुरीतियों एवं शासन की ओर से चलाई जा रही गलत नीतियों का विरोध प्रखरता से किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारतवर्ष का अभिन्न अंग है और भारतवर्ष में दो विधान, दो संविधान, दो प्रधान नहीं हो सकते और संपूर्ण भारत वर्ष में एक विधान एक संविधान और एक प्रधान का नारा बुलंद करते हुए जम्मू कश्मीर को चल पड़े और इसी आंदोलन के तहत संदिग्ध अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संस्थापकों के पदचिह्नों पर चलकर जब 2014 को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाकर पूरे देश में एक विधान एक प्रधान और एक संविधान का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका की अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि मेरी प्राथमिकता गोपेश्वर नगर को सुंदर एवं स्वच्छ नगर बनाना होगा। इसके लिए सभी कार्यकत्र्ता भाई बहनों से सहयोग मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर विनोद कनवासी ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को अपने सुझाव देकर सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर कापरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, नगर मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष विनोद कनवासी, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी