चौड़ गांव की बेटी सरोजनी ने 25 किमी दौड़कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को सबने अपने-अपने तरीके से बलिदानियों को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2022 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2022 10:43 PM (IST)
चौड़ गांव की बेटी सरोजनी ने 25 किमी दौड़कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
चौड़ गांव की बेटी सरोजनी ने 25 किमी दौड़कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

चौड़ गांव की बेटी सरोजनी ने 25 किमी दौड़कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, देवाल: कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को सबने अपने-अपने तरीके से बलिदानियों को याद किया। सीमांत जनपद चमोली के देवाल विकासखंड के चौड गांव निवासी किसान गंगा सिंह की बेटी सरोजनी कोटेडी ने 25 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में सरोजनी पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। शारीरिक परीक्षा पास कर चुकी देवाल की यह बेटी अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरेंद्र सिंह ने बताया है कि सरोजनी कोटडी ने कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बोरागाड से दौड़ शुरू की और 25 किमी थराली तक की दूरी दो घंटे दस मिनट पर पूरी कर बलिदानियों को नमन किया। इससे पहले 14 फरवरी 2022 को भी उन्होंने पुलवामा में बलिदानी सैनिकों की याद में चौड गांव से नारायणबगड़ तक 50 किलोमीटर दौड़ लगाकर श्रद्धांजलि दी थी। 19 साल की सरोजनी ने बताया कि इंटरमीडिएट करने के बाद वे पुलिस भर्ती की तैयारी में जुट गई थी और हाईस्कूल व इंटर तक अपने गांव चौड से राजकीय इंटर कालेज बोरागाड़ तक हर दिन दस किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर पहुंचती थी, जिससे उनकी रूचि दौड़ की ओर बढ़ने लगी। वर्ष 2020 से उन्होंने गांव की सीमा से हर रोज पैदल चलने एवं अन्य साथियों के साथ दौड़ की तैयारी कर भर्ती में शामिल होने की ठानी। ब्लाक स्तर में आयोजित मैराथन में भी सरोजनी का चयन जनपदस्तर पर हुआ, वहीं बीते वर्ष कोटेश्वर से पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर भी उन्होंने मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जनपद का नाम रोशन किया था। सरोजनी ने बताया उनके पिता कृषक है और माता भी खेती व पशुपालन करती है लेकिन वह पुलिस में भर्ती होकर देशसेवा के साथ परिवार की आर्थिकी सुधारने में मदद के लिए प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी