आरके पोखरियाल को पीएचडी की उपाधि

कर्णप्रयाग संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली में सेवारत प्रवक्ता रमेश कुमार पोखरियाल को हिमालयन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 07:42 PM (IST)
आरके पोखरियाल को पीएचडी की उपाधि
आरके पोखरियाल को पीएचडी की उपाधि

कर्णप्रयाग : संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली में सेवारत प्रवक्ता रमेश कुमार पोखरियाल को हिमालयन विश्वविद्यालय अरूणाचल प्रदेश की ओर से अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। रमेश कुमार पाोखरियाल वर्ष 2015 में शोध शीर्षक ए-स्टडी ऑफ थीमेटिक ट्रेंड्स एंड एक्सपेरिमेट्स इन द नोबल ऑफ मुल्क राज आनंद पर शोधरत थे। इनके शोध का मुख्य उद्देश्य मुल्क राज आनंद के उपन्यास के माध्यम से भारत में प्रचलित अंधविश्वास, जातिवाद, भेदभाव की संकीर्ण मानसिकता को सकारात्मक सोच में बदलकर वास्तविक रूप से संगठित भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का निर्माण करने में केंद्रित रहा। इनके शौध कार्य पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. दीपक कुमार विभागाध्यक्ष अंग्रेजी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में किया। (संसू)

chat bot
आपका साथी