राम कथा श्रवण से भी होती है पुण्य की प्राप्ति

गोपेश्वर अयोध्या में राम मंदिर का संकल्प सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से पूरा होने पर क्षेत्रवासि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
राम कथा श्रवण से भी होती है पुण्य की प्राप्ति
राम कथा श्रवण से भी होती है पुण्य की प्राप्ति

गोपेश्वर : अयोध्या में राम मंदिर का संकल्प सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने गंगेश्वर महादेव गंगतोली में रामकथा का आयोजन शुरू किया। रामकथा श्रवण के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा।

रामकथा से पूर्व कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई, जो राजबगठी के गंगतोली से शुरू होकर तेफना के केदार पानी में संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने भगवान रामचंद्र के जयकारे लगाए एवं ब्रह्मणों ने पूजन किया। व्यास की ओर से गंगेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया गया। प्रथम दिवस की कथा में कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडेय ने रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास जी के जीवन चरित्र के दृष्टांतों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान आचार्य मनोज प्रसाद पांडेय, भगवती प्रसाद पंत, सुबोध सती आदि ने पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। (संस)

chat bot
आपका साथी