क्वारंटाइन किया युवक घूमता मिला, मुकदमा

संवाद सहयोगी गोपेश्वर दूसरे जनपद से चमोली पहुंचे ग्वाड़ के एक युवक के खिलाफ क्वारंटाइन निय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 May 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 06:16 AM (IST)
क्वारंटाइन किया युवक घूमता मिला, मुकदमा
क्वारंटाइन किया युवक घूमता मिला, मुकदमा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: दूसरे जनपद से चमोली पहुंचे ग्वाड़ के एक युवक के खिलाफ क्वारंटाइन नियमों का पालन न किए जाने पर गोपेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने गांवों में क्वारंटाइन किए लोगों को लेकर पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं।

दशोली विकासखंड के ग्वाड गांव निवासी शिव सिंह को होम क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन वह घर पर रहने की बजाय घूमता हुआ मिला। इस पर प्रशासन ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया। शिव सिंह को आठ मई को देहरादून से अपने गांव आने पर जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था। लेकिन घर पर रहने के बजाय उसे बाहर घूमते पाया गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने दोषी व्यक्ति को तत्काल उठाकर मंडल में संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही मामला भी दर्ज किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों पर होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के घरों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। इसमें क्वारंटाइन की अवधि एवं नियमों के उल्लंघन की चेतावनी प्रदर्शित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं आइपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी