सिमली दुग्ध संघ कर्मियों ने प्रबंधक पर लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप

वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए दुग्ध संघ सिमली कर्मचारियों ने दुग्ध संघ प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jul 2022 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2022 11:19 PM (IST)
सिमली दुग्ध संघ कर्मियों ने प्रबंधक पर लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप
सिमली दुग्ध संघ कर्मियों ने प्रबंधक पर लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप

सिमली दुग्ध संघ कर्मियों ने प्रबंधक पर लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप

संवाद सूत्र, सिमली: वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए दुग्ध संघ सिमली कर्मचारियों ने दुग्ध संघ प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बिना सक्षम अधिकारियों की सहमति के उन कर्मचारियों को भुगतान का आरोप लगाया जब वे इस अवधि में दुग्ध संघ टिहरी में कार्यरत थे। कर्मचारियों ने कार्यालय की तालेबंदी कर नाराजगी जताई। दुग्ध संघ परिसर में आयोजित सभा में कर्मचारियों ने कहा कि 22 माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। वित्तीय अनियमितता का लगाते हुए सिमली दुग्ध संघ के कर्मियों ने प्रबंधक के खिलाफ जांच की मांग की। कर्मियों ने मामले में प्रबंधक की ओर से वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रोशन लाल, मधु कुंवर, अनीता देवी, कांता बिष्ट, राहुल बिष्ट, रघुवीर सिंह, योगेश्वर खंडूड़ी, पंकज कुमार, कमलेश सिंह, अजय नेगी, महिपाल सिंह सहित नियमित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मी मौजूद थे। वहीं प्रबंधक अजीत सिंह ने वित्तीय अनियमितता के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि कापरेटिव संस्थाओं में प्रबंधक सर्वे सर्वा होता है। मजदूरों का सितंबर 2021 का भुगतान तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी