खेत में गई महिला बालखिला नदी में बही

गोपेश्वर: बैरागना के निकट बालखिला नदी के किनारे खेत में गई महिला बह गई। ग्रामीणों द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:27 PM (IST)
खेत में गई महिला बालखिला नदी में बही
खेत में गई महिला बालखिला नदी में बही

गोपेश्वर: बैरागना के निकट बालखिला नदी के किनारे खेत में गई महिला बह गई। ग्रामीणों द्वारा नदी के किनारे महिला की खोजबीन की जा रही है।

बताया कि दशोली विकासखंड के भदाकोटी गांव की 65 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व.रामचंद्र सेमवाल बैरागना कोटेश्वर पैदल मार्ग के निकट बालखिला नदी के किनारे खेत में गई थी। महिला को ग्रामीणों ने नदी में बहते हुए देखा। इसके अलावा पैदल मार्ग पर स्थित पुल के किनारे उसकी चप्पल भी मिली। ग्रामीणों द्वारा लापता महिला की खोजबीन की गई तो दो किमी दूरी पर स्थित बणद्वारा गांव के नीचे नदी के किनारे ग्रामीणों को एक महिला दिखी, लेकिन उसे निकाल पाते उससे पहले ही वह बह गई। ग्राम प्रधान राकेश सेमवाल ने बताया कि लापता महिला की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी