विभागों की लापरवाही जनता पर पड़ रही भारी

पोखरी: जल निगम और जल संस्थान की लापरवाही पोखरी-विनायकधार के टावर कॉलोनी के लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 03:32 PM (IST)
विभागों की लापरवाही  जनता पर पड़ रही भारी
विभागों की लापरवाही जनता पर पड़ रही भारी

पोखरी: जल निगम और जल संस्थान की लापरवाही पोखरी-विनायकधार के टावर कॉलोनी के लोगों पर भारी पड़ रही है। नतीजा लोगों को बारिश का पानी पीना पड़ रहा है। पिछले पांच दिन से इस क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है।

पांच दिन पहले क्षेत्र की पेयजल लाइन टूटने से यहां आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को जल निगम ने लाइन को ठीक कर दिया, लेकिन पेयजल वितरण में लगे कर्मचारियों की मनमानी के चलते कुछ ही लोगों को पानी मिल सके। टॉवर कॉलोनी के लोग आज भी पानी को तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल पुनर्गठन योजना बनने के बाद भी लोगों को एक घंटे से ज्यादा पानी नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी मुद्दा उठाया था, जिसका अब तक भी समाधान नहीं हो सका है। पूर्व पार्षद विष्णु प्रसाद चमोला, सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिधर प्रसाद पंत, व्यापार मंडल के महामंत्री बीरेंद्र राणा का कहना है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान है। इस संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी