वार्ता को पहुंची विधायक को बैरंग लौटना पड़ा

नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर घाट में आठ दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन में वार्ता के लिए पहुंची थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह को आंदोलनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 09:24 PM (IST)
वार्ता को पहुंची विधायक को बैरंग लौटना पड़ा
वार्ता को पहुंची विधायक को बैरंग लौटना पड़ा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर घाट में आठ दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन में वार्ता के लिए पहुंची थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह को आंदोलनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सड़क के चौड़ीकरण कार्य को पूरा करने की बात पर अड़े रहने से विधायक बैरंग लौट गई। क्षेत्र के वाहन स्वामी व व्यापारी अपने संस्थानों में काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हैं।

19 किलोमीटर नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कर इसे डेढ़ लाइन बनाए जाने को लेकर व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन व स्थानीय निवासी घाट में धरना दे रहे हैं। शनिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह मौके पर पहुंची। उन्होंने चार माह के भीतर सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी सीएम की घोषणा के मुताबिक सड़क के चौड़ीकरण पर अड़े रहे, जिसके बाद विधायक धरनास्थल से लौट गई। घाट बस स्टैंड पर चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंची विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। सड़क का फिलहाल सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य किया जाएगा। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत ने कहा कि लोनिवि को डेढ़ लेन सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण में एक करोड़ 28 लाख रुपये भी शासन से स्वीकृत हो गए थे। लोनिवि ने टेंडर जारी कर सड़क किनारे पेड़ों का छपान भी करा दिया था। लेकिन सड़क पर प्रतिदिन 3000 वाहनों की आवाजाही के मानक ने सड़क के डेढ़ लेन का प्रस्ताव रोक दिया। धरना देने वालों में अधिवक्ता सुरेंद्र भंडारी, प्रेम सिंह राणा, प्रधान महावीर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी, आलम राम, अवतार सिंह भंडारी, हर्षव‌र्द्धन देवराड़ी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी