मां नंदा देवी की डोली पहुंची रामणी गांव

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मां नंदा देवी लोकजात के रामणी पहुंचने पर रामणी गांव में नंदा देवी म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:12 PM (IST)
मां नंदा देवी की डोली पहुंची रामणी गांव
मां नंदा देवी की डोली पहुंची रामणी गांव

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मां नंदा देवी लोकजात के रामणी पहुंचने पर रामणी गांव में नंदा देवी मेले का आयोजन हुआ। थराली के विधायक मुन्नी देवी ने मेले का शुभारंभ किया ।

रामणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों , महिलाओं ने मां नंदा के जागरों सहित अन्य प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। रामणी मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में घाट के प्रमुख कर्ण ¨सह ने कहा कि लोक जात हमारी गौरवशाली परंपरा की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सरकार को वृहद रूप देने के लिए सहयोग करना चाहिए। मां नंदा देवी लोक जात ल्वाणी गांव से रामणी पहुंचने पर लोगों ने नंदा देवी की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। इस दौरान मां नंदा के जागरों से लोगों ने मां नंदा का स्वागत किया। रविवार को मां नंदा देवी की डोली रामणी गांव से सुबह चलकर बालपाटा में तर्पण के बाद वापस लौटेगी। इसी के साथ नंदा देवी लोकजात का समापन हो जाएगा। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मोहन ¨सह, प्रधान सुलोचना देवी , मकर ¨सह सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी