पांच किमी दौड़ में बाहर हुए 400 युवा

जोशीमठ: आइटीबीपी की प्रथम वाहिनी की ओर से आयोजित भर्ती में युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इस दौ

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 09:07 PM (IST)
पांच किमी दौड़ में बाहर हुए 400 युवा

जोशीमठ: आइटीबीपी की प्रथम वाहिनी की ओर से आयोजित भर्ती में युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इस दौरान हुई भर्ती दौड़ में 400 युवा बाहर हो गए।

सुनील स्थित आइटीबीपी के खेल मैदान में चल रही इस भर्ती में गुरुवार को पांच किमी दौड़ में 750 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 400 युवा दौड़ से बाहर हुए। इसके अलावा इस भर्ती में युवाओं की लंबाई व छाती की नाप भी ली गई। गुरुवार को 200 युवाओं ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। अभी तक 4200 युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। आइटीबीपी के कमांडर पीके तिवारी ने बताया कि यह भर्ती 31 अक्टूबर को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन जोशीमठ सुनील में ही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी