आइजी गढ़वाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 10:08 PM (IST)
आइजी गढ़वाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
आइजी गढ़वाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना काल में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार के कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने जोशीमठ, बदरीनाथ में भी यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने, वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के संबंध में आमजन को विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महानिरीक्षक ने सभी को कोविड-19 से बचाव हेतु सावधानियां बरतने, शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, हाथों को नियमित रूप से धोने की अपील की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सूर्य प्रकाश, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मातवर सिंह रावत, समेत जनपद के समस्त थाना प्रभारी इत्यादि अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी