होम क्वारंटाइन उल्लंघन पर मुकदमा, आठ सवारी बैठाने पर चालान

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग बाहरी प्रदेशों से जनपद चमोली में प्रवासियों के आने का क्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:12 AM (IST)
होम क्वारंटाइन उल्लंघन पर मुकदमा, आठ सवारी बैठाने पर चालान
होम क्वारंटाइन उल्लंघन पर मुकदमा, आठ सवारी बैठाने पर चालान

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: बाहरी प्रदेशों से जनपद चमोली में प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। ऐसे सभी लोगों को होम अथवा फैसिलिटी क्वारंटाइन किया जा रहा है। गुरुवार को तहसील कर्णप्रयाग अंर्तगत राजस्व क्षेत्र लंगासू, उमराकोट, बेडाणू व उत्तरों का भ्रमण कर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग वैभव गुप्ता ने होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। इसके अलावा होम क्वारंटाइन उल्लंघन पर एक व्यक्ति पर मुकदमा किया गया, जबकि पचास प्रतिशत सवारी मानक का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक का चालान किया गया।

होम क्वारंटाइन किए लोगों के स्वजनों सहित विद्यालयों में ठहरे व्यक्तियों से क्वारंटाइन नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कहा कि कतिपय क्षेत्रवासियों से शिकायतें मिल रही है कि क्वारंटाइन हुए प्रवासी नियमों का उल्लंघन कर रहे है। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने होम क्वारंटाइन केंद्रों में तैनात शिक्षकों को तैनाती स्थल पर मौजूद रहने व बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे प्रवासियों की निगरानी के निर्देश दिए।

वहीं गुरुवार को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने नगर क्षेत्र से लगे सेमी-ग्वाड़ में होम क्वारंटाइन का पालन न करने पर मनोज प्रसाद पर मुकदमा दर्ज किया। मेडिकल टीम की मदद से मनोज को होम क्वारंटाइन से हटा कर फैसिलिटी सेंटर में भेजा गया।

कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने वाहनों का निरीक्षण किया इस दौरान एक वाहन का चालान किया गया। वाहन में 50 प्रतिशत सवारी मानक का पालन नहीं किया जा रहा था। वाहन में आठ लोग थे, जबकि नए नियमानुसार पांच लोग ही इस वाहन में होने चाहिए थे।

chat bot
आपका साथी