रंगों से सजी दुकानें

कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग सहित गौचर लंगासू सिमली के बाजारों में होलियारों की टोलिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:10 PM (IST)
रंगों से सजी दुकानें
रंगों से सजी दुकानें

कर्णप्रयाग : नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग सहित, गौचर, लंगासू, सिमली के बाजारों में होलियारों की टोलियां गाजे-बाजे के साथ जमकर नाचते-गाते नजर आई। वहीं बाजारों में लोग रंगों की खरीददारी करते नजर आये। होली पर कम संख्या में वाहन उपलब्ध होने के कारण थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण जाने वाले मुसाफिरों को घंटों वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह, लखपत सिंह, जितेन्द्र कुमार ने कहा कि होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन को ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त वाहनों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी थी, लेकिन अधिकांश रूटों पर मंगलवार को कम संख्या में वाहन उपलब्ध हो सके और सवारियों को अधिक किराया देकर अपने घरों तक पहुंचने की व्यवस्था करनी पड़ी। (संसू)

chat bot
आपका साथी