आज खुलेंगे भगवान फ्यूला नारायण के कपाट

भगवान फ्यूला नारायण के कपाट शनिवार को श्रदालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jul 2022 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jul 2022 10:41 PM (IST)
आज खुलेंगे भगवान फ्यूला नारायण के कपाट
आज खुलेंगे भगवान फ्यूला नारायण के कपाट

आज खुलेंगे भगवान फ्यूला नारायण के कपाट

संवाद सूत्र, जोशीमठ : भगवान फ्यूला नारायण के कपाट शनिवार को श्रदालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोले जाने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष सावन सक्रांति को खुलते है फ्यूला नारायण धाम के कपाट खोले जाते हैं। भेटा, भरकी, गवाना अरोशी सहित उर्गम घाटी के सैकडों भक्तगण कपाट खोलने व दर्शनाथ के लिए फ्यूला नारायण धाम पहुचेंगे। पौराणिक फ्यूला नारायण मंदिर में ठाकुर जाति के पुजारी होते हैं। यहां उगने वाले विशेष फूल फ्यूला की वजह से इससे फ्यूंला नारायण कहा जाता है। दक्षिण शैली में बने इस पौराणिक मंदिर की खासियत यह है कि यहां पुजारी के बजाय, महिला भगवान नारायण का फूलों से श्रृंगार करती है।

chat bot
आपका साथी