नशे में धुत्‍त चालक ने चार लोगों को किया घायल

गोपेश्‍वर में नशे में धुत्‍त कार चालक ने चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 06:00 AM (IST)
नशे में धुत्‍त चालक ने चार लोगों को किया घायल
नशे में धुत्‍त चालक ने चार लोगों को किया घायल

गोपेश्वर, [जेएनएन]: नगर के मंदिर मार्ग में नशे में धुत्त एक कार चालक ने एक महिला समेत चार लोगों को टक्‍कर मार कर घायल कर दिया, जबकि कई वाहनों को क्षतिग्रस्‍त कर दिया। लोगों ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी चालक को पुलिस के हवाले किया।

मंगलवार दोपहर में गोपेश्वर थाने से एक अल्टो वाहन तेज गति से मंदिर मार्ग की ओर आ रही थी। यह नजारा देखकर लोग भी कार के पीछे भागे। इसी दौरान गोपेश्वर बस स्टेशन के निकट तेज गति से दौड़ रहे वाहन ने एक बुलट को टक्कर मारी। इससे बुलट दुकान में घुस गई।

इसके बाद यह कार आगे बढ़ी और सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य कार पर टक्कर मार दी। जिसके बाद यह वाहन यहीं पर रुक गया। इस घटनाक्रम के दौरान सड़क के किनारे आवाजाही कर रहे तीन युवकों रोहित ममगांई, अक्ष्य जोशी, संदीप बिष्ट को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिस कार पर अल्टो कार से टक्कर हुई उसमें गर्भवती महिला प्रियंका देवी सवार थी। 

कार की टक्कर से प्रियंका देवी भी घायल हो गई। लोगों ने वाहन चालक नारायण सिंह निवासी सैकोट को कार से बाहर निकाला तो वह नशे में धुत्त मिला। लोगों ने घायलों को अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस को भी फोन किए गए, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों खुद की आरोपी को थाने ले गए। गोपेश्वर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में चालक नशे में होना पाया गया है।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत 

chat bot
आपका साथी