बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द करने की मांग

संवाद सूत्र सिमली तहसील कर्णप्रयाग के सिमली में पिंडर नदी तट पर बसासत परिवारों की हो रहे भ्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 05:13 PM (IST)
बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द करने की  मांग
बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द करने की मांग

सिमली: तहसील कर्णप्रयाग के सिमली में पिंडर नदी तट पर बसासत परिवारों की हो रहे भू-कटाव की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द प्रारंभ करने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भवन स्वामियों ने उठाई है। ग्रामीण संतोष खंडूरी, बलवीर लाल, प्रवेन्द्र प्रसाद, हर्षव‌र्द्धन ने कहा कि वर्ष 2013 में आई बाढ़ के चलते पिंडर नदी पर बने चेकडैम व सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके निर्माण के लिए कई बार सिंचाई विभाग व प्रशासन से मांग की गई, लेकिन सुरक्षा कार्य प्रारंभ नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्य न होने से आने वाले वर्षा काल में नदी तट से लगे भवनों को खतरा हो सकता है और औद्योगिक परिक्षेत्र, न्यू मार्केट, विद्यापीठ, झूलापुल बस्ती, नौली, बगोली का बढ़ा क्षेत्र पिंडर नदी के कटाव की सीमा में आता है। सिंचाई विभाग कर्णप्रयाग के अभियंता जेपी थपलियाल ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। (संसू)

chat bot
आपका साथी