युवक की हत्या कर शव गदेरे में फेंका

संवाद सूत्र, सिमली: युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को गदेरे में फेंक दिया। शव कंबल में लप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 06:37 PM (IST)
युवक की हत्या कर शव गदेरे में फेंका
युवक की हत्या कर शव गदेरे में फेंका

संवाद सूत्र, सिमली: युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को गदेरे में फेंक दिया। शव कंबल में लपेटा पड़ा मिला। शव खून से सना हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम कौल्सों के ग्रामीणों ने काल्सों के गदेरे में कंबल में लिपटा शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी लक्ष्मण सिंह को दी। ग्राम प्रहरी ने तत्काल इसकी सूचना सिमली पुलिस चौकी को दी। खून से सना शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सिमली पुलिस चौकी प्रभारी र¨वद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया। शव खून से लथपथ था और उस पर चोट के निशान थे। चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग पीडी जोशी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव पर कान के नीचे चोट के निशान हैं। शव कंबल में लिपटा था। कंबल को रस्सी से बांधा गया था। वहां मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रथम²ष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कौल्सों गदेरे में फेंका गया हो। घटनास्थल के पास ही पचास मीटर पर बगोली कुटीजेंटा सड़क है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक का शव मिला है, उसकी उम्र करीब 40 साल रही होगी। हुलिये से ऐसा प्रतीत होता है कि वह नेपाली मूल का रहा होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी