देवाल में ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप प्रमुख का निर्विरोध तय

संवाद सहयोगी गोपेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत के तहत क्षेत्र पंचायत प्रमुख ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:39 AM (IST)
देवाल में ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप  प्रमुख का निर्विरोध तय
देवाल में ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप प्रमुख का निर्विरोध तय

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: त्रिस्तरीय पंचायत के तहत क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए शनिवार को नामांकन हुए। देवाल में ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख का निर्विरोध होना तय है।

घाट ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी अनीता देवी तथा भारती देवी ने नामांकन किया। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दो तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए तीन नामांकन जमा हुए। कर्णप्रयाग ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए अंजना देवी तथा चन्द्रेश्वरी देवी ने नामांकन किया। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर तीन तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद को दो नामांकन जमा हुए। जोशीमठ ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर हरीश सिंह परमार तथा मीना देवी ने नामांकन किया। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए भी दो-दो नामांकन जमा हुए।

पोखरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु प्रीती देवी तथा राधारानी ने नामांकन किया। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर भी दो-दो नामांकन जमा हुए। गैरसैंण ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए वीरेन्द्र लाल तथा शशि देवी ने नामांकन किया है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों को भी दो-दो नामांकन हुए। देवाल ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए दर्शन सिंह तथा दलवीर सिंह ने नामांकन जमा किए। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए केवल संगीता देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए केवल हीरा सिंह ने नामांकन जमा किए है। थराली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए कविता देवी तथा मंजू देवी ने नामांकन किया है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए भी दो-दो आवेदन हुए है। नारायणबगड़ में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए पृथ्वीपाल सिंह तथा यशपाल सिंह ने नामांकन जमा किए। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए भी दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए है।

chat bot
आपका साथी