धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

संवाद सूत्र, जोशीमठ : आइटीबीपी प्रथम वाहिनी का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मी

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 05:46 PM (IST)
धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

संवाद सूत्र, जोशीमठ : आइटीबीपी प्रथम वाहिनी का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मीना बाजार का आयोजन भी किया गया। इसमें सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने खरीददारी भी की।

आइटीबीपी के सुनील ग्राउंड में भव्य परेड के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत की गई। आइटीबीपी प्रथम वाहिनी के सेनानी पीके तिवारी ने परेड की सलामी ली। परेड के बाद ग्राउंड में ही मीना बाजार लगाया गया। इस बाजार में सेना की ओर से 15 से अधिक दुकानें लगाई गई थी। इस आयोजन में शिरकत करने आए पूर्व सैनिक, सैनिक आश्रितों व आइटीबीपी में तैनात सैनिकों ने इस मीना बाजार में विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। मैदान में आइटीबीपी के जवानों ने देशभक्तिपर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैनिकों के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। खेलकूदों में दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

स्थापना दिवस पर सुनील ग्राउंड में जवानों को संबोधित करते हुए सेनानी पीके तिवारी ने कहा कि 1962 में सीमा की सुरक्षा के लिए आइटीबीपी की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि इस समय देशभर में आइटीबीपी की 60 वाहिनियां हैं। जवान न केवल देश की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पर्वतारोहण समेत अन्य खेलों में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उप सेनानी विक्रम सिंह राणा ने कहा कि हिमवीर देश की आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। बताया कि जून 2013 में आई आपदा में भी राहत बचाव में आइटीबीपी के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

chat bot
आपका साथी