बर्फबारी से औली में लगा पर्यटकों का जमावाड़ा

संवाद सूत्र , जोशीमठ: पर्यटन स्थल औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी क्या हुई कि पर्यटकों का जमावाड़ा ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Dec 2017 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 01:00 AM (IST)
बर्फबारी से औली में लगा  पर्यटकों का जमावाड़ा
बर्फबारी से औली में लगा पर्यटकों का जमावाड़ा

संवाद सूत्र , जोशीमठ: पर्यटन स्थल औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी क्या हुई कि पर्यटकों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया है। बर्फबारी के पहले दिन दो सौ से अधिक पर्यटक औली में पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। फरवरी माह में होने वाले अंर्तराष्ट्रीय फिस रेस को लेकर भी बर्फबारी के शुभ संकेत माने जा रहे हैं।

उत्तराखंड में औली को शीतकालीन पर्यटन के साथ स्की खेलों के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहतर माना जाता है। औली में कई सालों से बर्फ की कमी के चलते शीतकालीन खेल भी प्रभावित हुए थे। वर्ष 2018 में 15 से 21 जनवरी तक औली में अंर्तराष्ट्रीय फिस रेस का आयोजन होना है। नव वर्ष में भी औली में जश्न मनाने पर्यटक आते हैं। ऐसे में औली में बर्फबारी के दौर से पर्यटकों सहित स्कीईंग प्रेमी खासे खुश हैं। औली में पांच ईंच से अधिक बर्फ जमी हुई है। औली में रोपवे से 72 पर्यटक गए हैं। जबकि सड़क मार्ग से 130 से अधिक पर्यटक औली गए हैं। औली में रूक-रूक कर हो रही बर्फबारी को देखकर पर्यटक खासे आनंदित हो रहे हैं। मेरठ परिवार सहित आए गौरव कुमार का कहना है कि औली की सुंदरता देखते ही बन रही है। औली में हनीमून हट के प्रबंधक कमल किशोर डिमरी का कहना है बर्फबारी के साथ ही औली में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। औली में रहने के लिए देश विदेश से लोग जानकारी ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी