सड़क की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन

गोपेश्वर: सिरोखौम के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग में हो रही देरी पर आक्रोश जताते जिलाधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 06:50 PM (IST)
सड़क की मांग को  ग्रामीणों का प्रदर्शन
सड़क की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन

गोपेश्वर: सिरोखौम के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग में हो रही देरी पर आक्रोश जताते जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण दो साल से बंद है वहीं पैदल रास्ता भी सड़क निर्माण के दौरान टूट गया है।

गोपेश्वर से लगे वैतरणी से सिरोखौमा तक छ: किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति वर्ष 1999 में मिली थी। वर्ष 2013 में मोटर मार्ग का निर्माण भी शुरू हो गया था, लेकिन एक किमी क्षेत्र में निर्माण कार्य होने के बाद वन अधिनियम के चलते निर्माण बंद कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पैदल मार्ग तक उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि यह हल्का मोटर मार्ग चोपता मोटर मार्ग से वैरागना में मिलती है। लोनिवि ने इस मोटर मार्ग पर नौ लाख के खर्च करने का दावा किया गया है। अगर यह मोटर मार्ग बन जाता है तो केदारनाथ जाने वाले यात्री सीधे गोपीनाथ मंदिर के दर्शन कर शहर से बाहर पठियालधार के रास्ते चमोली जा सकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, सुनीता, होशियार ¨सह , जीत ¨सह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी