बिडोली पहुंची उमा की डोली

कर्णप्रयाग: 12 वर्ष बाद आयोजित उमा देवी डोली यात्रा कपीरी पट्टी भ्रमण पर हैं। मठ-मंदिरों की परिक्रमा

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 05:00 PM (IST)
बिडोली पहुंची उमा की डोली
बिडोली पहुंची उमा की डोली

कर्णप्रयाग: 12 वर्ष बाद आयोजित उमा देवी डोली यात्रा कपीरी पट्टी भ्रमण पर हैं। मठ-मंदिरों की परिक्रमा कर उमा देवी ध्याणियों को आशीष देने पहुंच रही हैं। रविवार को धारडुंग्री से बिडोली पहुंचने पर ध्याणियों ने दर्शन कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने मा उमा को श्रंगार सामग्री अर्पित की और भंडारे का आयोजन किया। मंदिर समिति प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, अजय पुजारी, नरेन्द्र तोपाल शास्त्री ने बताया कि बिडोली गांव भ्रमण के बाद देवी रात्रि प्रवास के बाद अगले पड़ाव कनखुल मल्ला के लिए रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी