शहीद दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य स्मृति में चमोली जिले में कई कार्यक्रमों का

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:23 PM (IST)
शहीद दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य स्मृति में चमोली जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रा- छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण कर जागरूकता रैलियां भी निकाली।

राइंका ग्वाड़ देवलधार में स्वच्छता अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यालय में निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एमएस मोलफा, प्रधानाचार्य डीएल टम्टा, सत्येंद्र रावत आदि लोग मौजूद थे। राइंका गोपेश्वर में छात्र छात्राओं व अध्यापकों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर नगर में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आम आदमी से आगे आने का आह्वान किया गया। विद्यालय परिसर में शहतूत, आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में योगेंद्र ¨सह कुंवर, जमन ¨सह राणा, विजय पंत, राजेंद्र सती, बलवीर रावत समेत कई लोग शामिल थे। राइंका माणा ¨घघराण में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य र¨वद्र फस्र्वाण, पीटीए अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह राणा, दिनेश अंथवाल, एनएस भंडारी, बीएस पिमोली आदि मौजूद थे। राइंका डुंग्री मैकोट में मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भंडारी, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ.योगेश धस्माना के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में 200 से अधिक छायादार प्रजाति के पौध रोपे गए। इस मौके पर विद्यालय व आसपास के इलाकों को भी स्वच्छ रखने के लिए कार्य करने पर जोर दिया गया।

chat bot
आपका साथी