मनजीत बने राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष

गोपेश्वर : राजकीय वाहन चालक महासंघ के सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन में महासंघ की नई कार्यकारिणी के चुना

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 05:43 PM (IST)
मनजीत बने राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष

गोपेश्वर : राजकीय वाहन चालक महासंघ के सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन में महासंघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद पर मनजीत ¨सह बिष्ट जीते, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ चमोली के उपजिलाधिकारी अनिल सन्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की जो भी समस्याएं प्रशासन स्तर की होंगी, वे अपने स्तर से उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष शिव ¨सह नेगी के निर्देशन में महासंघ के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें मनजीत ¨सह बिष्ट 40 मत पाकर विजयी रहे। महासंघ के जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ उसमें जिला मंत्री संतोष ¨सह भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक सजवाण, कोषाध्यक्ष मदन मोहन भंडारी, संयुक्त मंत्री उत्तम ¨सह रावत, संगठन मंत्री आनंद ¨सह कुंवर, प्रचार मंत्री रामस्वरूप नौटियाल, संप्रेक्षक चक्रधर पंवार चुने गए।

chat bot
आपका साथी