पहाड़ के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ब्यास

गोपेश्वर : पंकज ब्यास को उत्तराखंड क्रांति दल का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उक्रांद का

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 05:24 PM (IST)
पहाड़ के विकास  में सक्रिय भूमिका  निभाएंगे ब्यास

गोपेश्वर : पंकज ब्यास को उत्तराखंड क्रांति दल का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहाड़ की समस्याएं केंद्र तक पहुंचेंगी और उक्रांद पहाड़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पंकज ब्यास ने कहा कि काशी सिंह ऐरी ने आने वाले भविष्य को लेकर कार्यकारिणी में जो चयन किया है, उसमें अधिकतर पदाधिकारी युवा हैं। भविष्य में उक्रांद के सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर समाज के लिए कार्य करेंगे। चमोली जिले को केंद्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ के विकास में ये लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, नगर अध्यक्ष गंगा प्रसाद कांति, सज्जन मावड़ी, बलवंत सिंह रावत, कुंदन लाल, संजय रावत, लक्ष्मण कठैत, सुदर्शन सिंह, गंगा देवी गुसांई, आत्माराम घिल्डियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी