सभी शवों का जोशीमठ में ही किया पोस्टमार्टम

संवाद सूत्र, जोशीमठ: जोशीमठ मलारी नीती राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण के काम के दौरान भूस्खलन के चपे

By Edited By: Publish:Wed, 01 Apr 2015 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2015 06:13 PM (IST)
सभी शवों का जोशीमठ  में ही किया पोस्टमार्टम

संवाद सूत्र, जोशीमठ: जोशीमठ मलारी नीती राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण के काम के दौरान भूस्खलन के चपेट में आए चार लोगों की मौत के बाद शवों का पोस्टमार्टम प्रशासन के निर्देशों पर जोशीमठ मे ही किया गया।

गौरतलब है कि बीते दिन जोशीमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलधार में विस्फोट के बाद मलबा साफ करने के दौरान चट्टान टूटने से जेसीबी चालक, हेल्पर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद शवों का पोस्टमार्टम जोशीमठ में ही कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। जेसीबी हेल्पर अविनाश शर्मा पुत्र रामशंकर शर्मा निवासी ग्राम जागियाभोज, जिला दुमका झारखंड के परिजन भी देर शाम जोशीमठ पहुंच गए थे। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने चिकित्सालय में जहां घायलों का हालचाल पूछा वहीं मृतकों के परिजनों को भी ढांढस बंधाकर सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। चिकित्सालय में भर्ती चैत सिंह रावत को हालत गंभीर होने पर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं नरेंद्र सिंह की हालत में सुधार होने पर चिकित्सालय से छुंट्टी दे गई गई। घटनास्थल सलधार में घटना के बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। बुधवार को बीआरओ ने मलबा हटाने का काम तो शुरू किया गया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण दिनभर हाइवे नहीं खुल पाया है।

chat bot
आपका साथी