राइंका गैरसैंण के तोड़े ताले, दस्तावेज जलाए

संवाद सहयोगी, गैरसैंण: नगर मुख्यालय स्थित राइंका में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने विद्यालय के

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 05:33 PM (IST)
राइंका गैरसैंण के तोड़े  ताले, दस्तावेज जलाए

संवाद सहयोगी, गैरसैंण: नगर मुख्यालय स्थित राइंका में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने विद्यालय के एनसीसी कक्ष व दूरशिक्षण केंद्र के ताले तोड़ कर कुछ जरूरी कागजात जला डाले। विद्यालय प्रशासन ने थाना गैरसैंण में तहरीर दर्ज कराई है।

विद्यालय के प्रवक्ता चैत सिंह भंडारी ने बताया है कि शनिवार सुबह जब उन्होंने अपने दूरशिक्षण कक्ष पर जड़े ताले को टूटा देखा तो इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी इस पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी कक्ष-कक्षों, लैब पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया, इसमें एनसीसी कक्ष के ताले भी टूटे मिले साथ ही दोनों कक्षा में आवश्यक दस्तावेज व अन्य सामग्री बिखरी भी, दूरशिक्षण केंद्र में कुछ अभिलेखों को जली हालत में भी पाया गया, प्रधानाचार्य केएस बिष्ट ने बताया कि इससे पूर्व भी शरारती तत्वों ने विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है।

शुक्रवार रात्रि को राइंका गैरसैंण के दूरशिक्षण केंद्र के जिस कक्ष का ताला टूटा पाया गया है उस कक्ष में गृह परीक्षा 2015 के 21 फरवरी को संपन्न 11 वीं परीक्षा के अंग्रेजी व 25 फरवरी को ली, आठवीं कक्षा की अंग्रेजी उत्तर पुस्तिकाएं भी रखी हैं। विद्यालय के प्रवक्ता चैत सिंह ने बताया कि जिन कक्षों के ताले टूटे मिले हैं वहां से कुछ विशेष चोरी होने के संकेत नही मिले हैं, लेकिन जो अभिलेख जले हैं उनकी जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी