आंगनबाड़ी ने जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपा

जोशीमठ : सात सूत्रीय मांगों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर में जुलूस निकालकर उप जिलाधिकारी के

By Edited By: Publish:Wed, 21 Jan 2015 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jan 2015 05:49 PM (IST)
आंगनबाड़ी ने जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपा

जोशीमठ : सात सूत्रीय मांगों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर में जुलूस निकालकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और तहसील में धरना दिया।

कार्यकत्रियों की मांग है कि टेक होम राशन प्रणाली को पूर्व की तरह कार्यकत्रियों से ही वितरित किया जाए। साथ ही वृद्ध महिला के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बनाने के आदेश निरस्त कर बदले में कच्चा राशन दिया जाए। पूर्व की तरह सुपरवाइजरों के पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नति दी जाए । ज्ञापन में कार्यकत्रियों ने पंजाब की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश देकर 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त पर ग्रेच्युटि फंड दिया जाए। कार्यकत्रियों ने विकासखंड प्रांगण से नगर में जुलूस निकालकर तहसील में धरना दिया। कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिंह बिष्ट, मीना कमदी, विनयलता भंडारी, अनीता देवी, संगीता देवी, दीपा सेमवाल, पुष्पा सगोई, रेखा मेहता, शांति देवी, सहित कई कार्यकत्रियों ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी