श्रमिकों के बच्चों की आíथक सहायता लटकी

जासं, बागेश्वर: भारतीय मजदूर संघ ने पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाले आíथक सहायता नह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 06:04 PM (IST)
श्रमिकों के बच्चों की आíथक सहायता लटकी
श्रमिकों के बच्चों की आíथक सहायता लटकी

जासं, बागेश्वर: भारतीय मजदूर संघ ने पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाले आíथक सहायता नहीं मिलने से नाराज है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से की है और न्याय की मांग की है।

संघ के प्रभारी गणेश बोरा के नेतृत्व में पंजीकृत श्रमिकों ने सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि 2016-17 में जिले में पंजीकृत सन्निर्माण श्रमिकों को नियमावली के अनुसार बच्चों की शिक्षा के लिए आíथक सहायता मिलनी थी। करीब सौ से अधिक श्रमिकों ने आवेदन पत्र श्रम विभाग में जमा किए थे। श्रम विभाग द्वारा सभी आवेदनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा गया। लेकिन वर्तमान में किसी भी पंजीकृत श्रमिक को देयलाभ नहीं दिया गया है। भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संपर्क भी किया गया। वहां से जबाव मिला है कि आवेदनों की कोई सूचना बोर्ड को नहीं है। उन्होंने राष्ट्रहित, उद्योगहित, श्रमिक हित में बने हुए कल्याणकारी योजनाओं के नहीं मिलने पर विभाग पर गुमराह करने और श्रमिकों को शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर विशन दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी