कार्यकर्ता संगठित होकर करें कार्य: गड़िया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी ने 38वीं वर्षगांठ को स्थापना दिवस के रुप में धूमधा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 12:53 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 12:53 PM (IST)
कार्यकर्ता संगठित होकर करें कार्य: गड़िया
कार्यकर्ता संगठित होकर करें कार्य: गड़िया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी ने 38वीं वर्षगांठ को स्थापना दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गाड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की तीन दशकों की मेहनत से आज पार्टी यहां खड़ी है। केंद्र सहित देश के लगभग 80 फीसद राज्यों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भगवा रंग फैल गया है। विधायक चंदन रामदास ने सरकार के एक साल होने पर उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर राम प्रसाद टम्टा, हीरा ¨सह धपोला, राम ¨सह कोरंगा, नीमा धपोला, चंपा आर्य, शशि थापा, हरीश सोनी, बसंत बल्लभ पांडे, सुबोध लाल साह, प्रकाश साह, गिरीश परिहार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी