महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति रहना होगा सजग

बागेश्वर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:23 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:23 PM (IST)
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति रहना होगा सजग
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति रहना होगा सजग

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें पंयायत एक्ट की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होगी तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। गरुड़ ब्लाक के पुरड़ा, चनोली, जिनखोला व बंड गांव में हंगर प्रोजेक्ट के तहत कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें पंचायत एक्ट, पंचायत में आय के स्त्रोत, राज्य की योजनाएं, मनरेगा की योजनाओं के अलावा बिल वाउचर बनाने की जानकारी दी गई। योजनाएं स्वीकृत करवाने, वित्तीय प्रबंधन में प्रतिनिधियों की भूमिका, जिम्मेदारी, जीपीडीपी आदि की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की अहम भूमिका है। 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। जो जनप्रतिनिधि महिला अपने अधिकारों को नही जानती है तो वह पंचायत को मजबूत नही कर सकती है। अक्सर पंचायतों में प्रधान पति या प्रतिनिधियों का दखल होता है। यह इसलिए होता है कि चुने हुई प्रतिनिधि महिला को अपने अधिकारों की जानकारी नही होती है। इसीलिए यह कार्यक्रम चलाए जा रहे है। आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। कार्यशाला में मौजूद महिलाएं आस-पास की महिलाओं को भी जागरुक करें।

इस अवसर पर प्रधान मंजू देवी, कविता देवी, सपना थापा, मीना देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, रेनू, हेमलता, खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। संचालन तारा कपकोटी और बंसती ने किया।

chat bot
आपका साथी