दीपावली के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संवाद सूत्र धरमघर उत्तरदुग के भूलगांव तोक में गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 11:01 PM (IST)
दीपावली के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी
दीपावली के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संवाद सूत्र, धरमघर: उत्तरदुग के भूलगांव तोक में गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी है। ग्रामीणों ने दीपावली पर्व के बाद आंदोलन तेज करने की धमकी दी है।

गुरुवार को भूलगांव स्थित आंदोलन स्थल पर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का शिकार ग्रामीण हो रहे हैं। बीस दिन बीत जाने के बाद भी गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। रात को गुलदार फिर खेतों में नजर आया है। पतकन्या के जंगल में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से लोग दहशत में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग दहशत में हैं और वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मार गिराने की मांग की है। क्रमिक अनशन में बहादुर सिंह मेहता पुत्र स्व. मोहन सिंह, उमेद सिंह राठौर पुत्र स्व. मंगल सिंह बैठे। इस मौके पर उत्तम सिंह, दिनेश सिंह, सुंदर सिंह, बहादुर सिंह, दीवान सिंह, महिपाल सिंह, शौभा भौर्याल, मोहन सिंह, बलवंत सिंह, जगत सिंह, जोगा सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी