बागेश्वर में भी निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा, 6 दिन सड़कों पर दिखेंगे कांग्रेसी, जानें शेड्यूल

Congress Bharat Jodo Yatra बागेश्वर में जिले में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय से यात्रा शुरू होगी जो ब्लाक मुख्यालयों तक जाएगी। रविवार को पार्टी कार्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गईI

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 13 Nov 2022 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Nov 2022 05:34 PM (IST)
बागेश्वर में भी निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा, 6 दिन सड़कों पर दिखेंगे कांग्रेसी, जानें शेड्यूल
कांग्रेसियों ने यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : Congress Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। कांग्रेसियों ने यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। जिले में 14 से 19 नवंबर तक यह यात्रा निकाली जा रही है।

कांग्रेसियों को दी गई जिम्मेदारी

रविवार को पार्टी कार्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 3500 किमी यात्रा कर इतिहास रचा है। लोग इस यात्रा से प्रभावित हैं।

यात्रा से भाजपाइयों में बौखलाहट

पर्यवेक्षक और जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि राहुल गांधी ने जब 3500 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया, तब विपक्ष कह रहा था कि वह यह यात्रा पूरी नहीं हो सकती, लेकिन आज यात्रा पूरी होने जा रही है। राहुल गांधी को युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसकी बौखलाहट भाजपा नेतृत्व में देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे बागेश्वर, बोले भारत जोड़ा यात्रा सफलता की इबारत लिखेगी 

14 से 19 नवंबर तक निकलेगी यात्रा

उन्होंने कहा कि तय किया गया है कि जिले में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय से यात्रा शुरू होगी, जो ब्लाक मुख्यालयों तक जाएगी। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली किसी से छिपी नहीं है। गत दिनों फरसाली में एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

2024 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

जिला प्रभारी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। भारत जोड़ो यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर हरीश ऐठानी, गीता रावल,राजेंद्र टंगड़िया, सुनीता टम्टा, भगवत डसीला, दीपक गड़िा, गोविंद बिष्ट, रंजीत दास, कवित जोशी, विनोद पाठक, राजेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी