अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे घायल, एक रेफर

बागेश्वर में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिनमें से एक को रेफर किया गया। जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:17 AM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे घायल, एक रेफर
अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे घायल, एक रेफर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक घायल को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि दूसरे बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुवार को रोहित पुत्र बागी चंद निवासी सूपी उम्र 16 वर्ष गांव के पास ही पहाड़ी पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गया। घटना में उसको गंभीर चोट आई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले आए। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। लेकिन हालत में सुधार नही होने पर उसे यहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरी घटना जिला मुख्यालय में घटी। नवांस असवाल पुत्र मनोज असवाल उम्र 6 वर्ष निवासी तहसील रोड अपने पास ही मकान की दिवार गिरने से घायल हो गया। दुर्घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

chat bot
आपका साथी