ओआरओपी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

आसाम राइफल एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व अ‌र्द्ध सैनिकों ने ओआरओपी की मांग उठाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:15 AM (IST)
ओआरओपी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
ओआरओपी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आसाम राइफल एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व अ‌र्द्ध सैनिकों ने वन रेंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग पूरी होने तक संघर्ष करने का एलान किया। उन्होंने सभी पूर्व अ‌र्द्ध सैनिकों से संघर्ष के लिए एकजुट होने की अपील भी की।

जिला मुख्यायल में आसाम राइफल के अ‌र्द्ध सैनिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। उन्होंने जिला मुख्यालय में पूर्व अद्धसैनिकों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक एक्स सर्विस मैन कंट्रीब्यूशन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) सेंटर खोले जाने की मांग की। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। अंतिम निर्णय होने के बाद ही आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अ‌र्द्ध सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने सभी अ‌र्द्ध सैनिकों से अपने अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील की है।

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का गठन कर कृष्ण सिंह परिहार को संयोजक, आरएस परिहार अध्यक्ष, बीएस दानू उपाध्यक्ष, नंदन सिंह सचिव, गंगा दत्त चंदोला उप सचिव, देव सिंह को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। बची सिंह, राजेंद्र सिंह ऐठानी सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम में पूर्व अ‌र्द्ध सैनिकों व वीरांगनाओं की समस्याएं भी सुनी गई। इस अवसर पर धाम सिंह, दौलत राम, नारायण सिंह, केएम तिवारी, यूएस मेहता, नंदन सिंह, बलवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, राम सिंह, देव सिंह किरमोलिया सहित सैकड़ों अ‌र्द्ध सैनिक व उनकी वीरांगनाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी