बेघरों की रेडक्रास ने ली सुध, दी सहायता

रेडक्रास सोसायटी ने आपदा पीड़ित के घर पहुंचकर सहायता प्रदान की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2022 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2022 11:26 PM (IST)
बेघरों की रेडक्रास ने ली सुध, दी सहायता
बेघरों की रेडक्रास ने ली सुध, दी सहायता

बेघरों की रेडक्रास ने ली सुध, दी सहायता

संवाद सूत्र, गरुड़/कपकोट: रेडक्रास सोसायटी ने आपदा पीड़ित के घर पहुंचकर सहायता प्रदान की। अतिवृष्टि से प्रभावितों के मकान ध्वस्त हो गए थे। टीम ने बूंगा गांव निवासी विशनुली देवी पत्नी स्व. नर राम को तिरपाल, बर्तन सैट, हाइजिन किट व कंबल प्रदान किए। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उमेश जोशी, प्रकाश जोशी, अनिल पंत, वैभव जोशी, कैलाश खुल्वे, शंकर लाल टम्टा मौजूद थे। इधर, रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में टीम कपकोट पहुंची। पौसारी गांव निवासी खड़क सिंह पुत्र लछम सिंह का परिवार भी घर ध्वस्त होने से बेघर है। उन्हें कंबल, हाईजिन, किचन सेट आदि दिया। इस दौरान सचिव आलोक पांडे, कन्हैया वर्मा, डा. कैलाश प्रकाश चंदोला, हरीश राम आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सीनियर सिटीजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राजकीय वृद्ध और अशक्त आश्रम के बच्चों को फल आदि वितरित किए गए। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह शिविर आयोजित किया। प्राधिकरण के सचिव एवं जज सीनियर डिविजन जयेंद्र सिंह ने कहा कि सीनियर सीटिजन की सेवा करना चाहिए। इस दिवस पर वृद्धों और अशक्तों के बीच गए और अच्छा लगा। उन्होंने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता योजना) 2016 विषय की जानकारी दी। उन्होंने निरीक्षण किया और वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों को फल आदि वितरित किए। डा. एजल पटेल ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित की। शिविर का संचालन समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने किया। इस दौरान राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय की अध्यापिका बसंती बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी