नया वोटर बोला रोजगार की बात करने वाला बनेगा विधायक

विधानसभा चुनाव का मतदान 14 फरवरी को होगा। युवा और नए वोटर महापर्व को लेकर तैयार हैं। वह रोजगार देने वाले प्रत्याशी को मतदान करने की बात कर रहे हैं। साथ ही जिले की मूलभूत समस्याओं का निदान और सभी को साथ लेकर चलने वाला प्रत्याशी उनकी पहली पसंद है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 03:50 PM (IST)
नया वोटर बोला रोजगार की बात करने वाला बनेगा विधायक
नया वोटर बोला रोजगार की बात करने वाला बनेगा विधायक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विधानसभा चुनाव का मतदान 14 फरवरी को होगा। युवा और नए वोटर महापर्व को लेकर तैयार हैं। वह रोजगार देने वाले प्रत्याशी को मतदान करने की बात कर रहे हैं। साथ ही जिले की मूलभूत समस्याओं का निदान और सभी को साथ लेकर चलने वाला प्रत्याशी उनकी पहली पसंद है। युवा वोटरों की अपनी-अपनी डिमांड है। शनिवार को एक बार फिर दैनिक जागरण युवा वोटरों से मिला और उनसे बात की। इस बार वोट बर्बाद नहीं करुंगा। नशा, धन के लालच से अपने साथियों को भी जागरूक कर रहा है। अपनी वोट बर्बाद नहीं करनी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सोच समझकर वोट का उपयोग करना है। शतप्रतिशत मतदान जरूरी है। युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाले को विधायक बनाया जाएगा।

- हरेंद्र दानू, मंडलसेरा

शिक्षा के क्षेत्र में कोई ठोस कार्य नहीं हो सके हैं। कपकोट तहसील के तमाम गांव शिक्षा के लिए पलायन कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी है। स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। गांव में रोजगार नहीं है। इस बाद शिक्षा और रोजगार देने वाला ही विधायक बनेगा।

- रविद्र मेहरा, कपकोट

रोडवेज डिपो के नाम पर बस अड्डा बना दिया। उच्च शिक्षा के नाम पर कैंपस का झुनझुना थामा दिया। अभी तक डिग्री कालेज बागेश्वर के छात्र कैंपस का इंतजार कर रहे हैं। विकास के दावे हो रहे हैं। दावा करने वाला नहीं जमीन पर काम करने वाले को विधायक बनाया जाएगा।

- वंदना जोशी, रवांइखाल

महिलाओं को विधानसभा में टिकट नहीं दिया जाता है। पंचायतों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। लेकिन बड़े चुनाव में पुरुषों को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। बड़े दलों को इस पर भी विचार करना होगा। महिला सशक्तिकरण बात करने वाले को नेता चुना जाएगा।

- ललिता थापा, बागनाथ वार्ड

chat bot
आपका साथी