छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, मांगी पुस्तकें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को प्राचार्य को ज्ञापन दिया। उन्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 04:04 PM (IST)
छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, मांगी पुस्तकें
छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, मांगी पुस्तकें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को प्राचार्य को ज्ञापन दिया। उन्होंने पुस्तकालय में पाठयक्रम के अनुसार किताबें नहीं होने की शिकायत की और पुस्तकालय में किताबों की खेप खरीदने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

छात्राओं का एक शिष्टमंडल प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने मिला। उन्होंने कहा कि राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पुस्तकालय है। जिसमें किताबों की कमी हैं, पाठ्यक्रम के अनुसार उन्हें किताबें नहीं मिल पा रहीं हैं। जिससे उनका पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्राओं ने कहा कि वे दूर दराज गांवों से यहां विद्या अर्जन को आते हैं, भारी भरकम फीस भी दे रहे हैं, जिसमें पुस्तकालय की फीस भी उनसे ली जाती है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें नहीं होने से उन्हें बाजार से महंगे दामों में किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने पुस्तकों का जल्द इंतजाम कराने की मांग की है। इस मौके पर भावना माजिला, प्रियंका धपोला, मनीषा आर्या, लता गढि़या, दीपक कालाकोटी आदि मौजूद थे। इधर प्राचार्य ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वह पुस्तकालय में सभी पुस्तकों को खरीदने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

chat bot
आपका साथी