उच्च हिमालय से सटे गांवों में फिर हिमपात

जागरण संवाददाता बागेश्वर शनिवार को मौसम ने यहां फिर करवट बदल डाली। इससे उच्च हिमालय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:01 PM (IST)
उच्च हिमालय से सटे गांवों में फिर हिमपात
उच्च हिमालय से सटे गांवों में फिर हिमपात

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शनिवार को मौसम ने यहां फिर करवट बदल डाली। इससे उच्च हिमालय से सटे गांवों में हल्का हिमपात हुआ। जिले के अन्य हिस्सों में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक छह मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

गत शुक्रवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ रात को जमकर पाला गिरा और सुबह काफी ठंड रही। शनिवार को दस बजे बाद भी धूप नहीं खिली और आसमान में बादल छाए रहे। उधर कपकोट के पिडर घाटी में हल्का हिमपात हुआ। जिले के अन्य हिस्सों में आमतौर से मौसम शुष्क रहा। हिमपात से ठंड में इजाफा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार छह मार्च तक बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार बने हैं। जिससे आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।

---------

हिमपात वाले गांवों में दिक्कतें बढ़ीं

हिमपात वाले गांव खाती, कुंवारी, समडर, जांतोली, बाछम, झूनी, खल्झूनी, कर्मी आदि गांवों मे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली, पानी और संचार का संकट बना हुआ है। मवेशियों के लिए चारापत्ती जुटाने में भी महिलाओं को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

---------

दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, ठंड बढ़ी

अल्मोड़ा : पहाड़ में शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलती रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के चलते अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

पहाड़ में हर रोज मौसम के तेवर बदल रहे है। शुक्रवार को दिनभर चटक धूप के बाद शनिवार को आसमान में दिनभर बादल डटे रहे। साथ ही ठंडी हवा चलती रही। इसके चलते बोर्ड परीक्षार्थियों व फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले कारोबारियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। ठंड को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी जिला मुख्यालय के बाजारों का रुख कम ही किया। इससे बाजारों में चहल-पहल कम ही रही। इसका असर दुकानदारों पर भी पड़ा।

--------------

= इनसेट

=अल्मोड़ा तापमान

अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम 6 डिग्री

------------------

बागेश्वर का तापमान

अधिकतम- 15 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम- 5 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी