लोक अदालत में हुआ 41 वादों का निस्तारण

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 01:38 AM (IST)
लोक अदालत में हुआ 41 वादों का निस्तारण

बागेश्वर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय में जिला जज डा.ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बृहद लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 41 वादों का निस्तारण कर 77 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया।

लोक अदालत में जिला जज डा.शर्मा द्वारा एक दीवानी इजराय व एक संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्द्रमणि राय द्वारा 31 लघु फौजदारी वादों एवं 2 वैवाहिक वादों सहित कुल 33 वादों का निस्तारण कर 65600 रुपए का अर्थदंड वसूला। सिविल जज जूनियर डिविजन नेहा कुशवाहा ने 6 लघु फौजदारी वादों का निस्तारण कर 11400 रुपए का अर्थदंड वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्रमणि राय ने कहा है कि जिला जज के निर्देश पर अगली लोक अदालत 18 अक्टूबर को को आयोजित की जाएगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, गोविन्द सिंह भंडारी, गोविन्द बल्लभ उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी