बागेश्वर में फूंकी स्कूटी

धरमघर में सनगाड़ क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक स्कूटी आग के हवाले कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:11 PM (IST)
बागेश्वर में फूंकी स्कूटी
बागेश्वर में फूंकी स्कूटी

संसू, धरमघर : सनगाड़ क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक स्कूटी आग के हवाले कर दी। क्षेत्र में यह इस तरह की लगातार दूसरी घटना है। शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने सनगाड़ में खुशाल सिंह मेहरा का स्कूटी फूंक दिया। घटना उनके घर के बाहर ही हुई। यह जानकारी उन्हें सुबह के समय लगी। रात को उनके घर में शादी का समारोह भी था। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि शादी के बाद ही अराजकतत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को इसकी तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक माह पूर्व भी क्षेत्र में किसी अराजक तत्व ने एक बाइक में आग लगा दी थी। बरातों में तो इस तरह की घटना आम हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने जल्द अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी एसओ कृष्णा गिरी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर चेकिग अभियान भी चलाया जाएगा। आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बतादें कि पहाड़ पर इससे पहले भी अराजक तत्व रानीखेत, अल्मोड़ा व अन्य जगहों पर लोगों की बाइकें जला चुके हैं। अराजक तत्वों की हरकतों से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। कभी-कभी अराजक तत्व बिना किसी बात के भी लोगों से उलझ जाते हैं। वहीं दरवाजे पर खड़ी गाड़ी से हवा भी निकाल देते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कड़ी कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं।

chat bot
आपका साथी