दुलम से पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान

जागरण संवाददाता बागेश्वर दुलम में पैराग्लाइडिग का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षणाíथयों को पैर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:26 AM (IST)
दुलम से पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान
दुलम से पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दुलम में पैराग्लाइडिग का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षणाíथयों को पैराग्लाइडिग के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण व उड़ान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से दुलम में आयोजित पांच दिवसीय पैराग्लाइडिग प्रशिक्षण शिशिर जारी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणाíथयों ने पैराग्लाइडिग के बारे में विस्तार से बताया। इसमें उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को नजदीक से देखा। उन्होंने पांच से दस फिट ऊंचाई तक उड़ान भी भरी। साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। दुलम में चल रहे प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक जगदीश जोशी ने बताया कि बागेश्वर में पैराग्लाइडिग की अपार संभावनाएं है। कई साहसिक पर्यटन के डेस्टिनेशन है जिसे विकसित किए जाने की जरूरत है, अगर यह हो जाता है तो पर्यटकों को तो बढ़ावा मिलेगा ही वहीं रोजगार का भी सृजन होगा। गांवों से हो रहा पलायन भी रुकेगा। जौलकांडे से बिलौना तथा कुकुड़ामाई के धार से मंडलसेरा तक उड़ान भरने की योजना है। इसी के लिए जिले में युवाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर वीर सिंह, संजय तिवारी, दीपक पंत, मनीष गड़िया, कुक्की, विजय कोरंगा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी