धंसने लगा पालड़ीछीना मोटर मार्ग

पालड़ीछीना-चौगांवछीना मोटर मार्ग कई स्थानों पर धंसने लगा है। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 05:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:58 AM (IST)
धंसने लगा पालड़ीछीना मोटर मार्ग
धंसने लगा पालड़ीछीना मोटर मार्ग

जासं, बागेश्वर: पालड़ीछीना-चौगांवछीना मोटर मार्ग कई स्थानों पर धंसने लगा है। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बारिश थम गई, लेकिन भूस्खलन अभी भी जारी है। कराला पालड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क धंसने लगी है। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। सड़क में लंबी दरार पड़ गई है। इस स्थान पर भारी वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मरम्मत नहीं हुई तो सड़क को और नुकसान होगा। स्थानीय निवासी हरीश सिंह जनौटी, रवि करायत आदि ने कहा कि सड़क की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए। धंसाव के कारण उक्त स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। मरम्मत नहीं की गई तो सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क झिरौली क्षेत्र को भी जोड़ती है। इस पर वाहनों का दबाव रहता है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके तिलाड़ा ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कराया जा रहा है। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी