नगर पालिका ने सिचाई विभाग को भेजा नोटिस

जासं बागेश्वर नगर पालिका जन समस्याओं के निदान को हरसंभव प्रयास कर रही है। शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:27 AM (IST)
नगर पालिका ने सिचाई विभाग को भेजा नोटिस
नगर पालिका ने सिचाई विभाग को भेजा नोटिस

जासं, बागेश्वर: नगर पालिका जन समस्याओं के निदान को हरसंभव प्रयास कर रही है। शुक्रवार को पालिका ने सिचाई विभाग को नोटिस भेजा है और नारायण देव वार्ड में बंद पड़े कलमठों को दुरुस्त करने को कहा है। कहा कि नागरिक लगातार पालिका पर दबाव बना रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि सिचाई विभाग को कई बार नहरों और कलमठों को दुरुस्त करने को कहा गया है। बोर्ड बैठकों में भी यह बात उठी है। गत दिनों हुई बैठक में सिचाई विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बोर्ड बैठक में सभासदों ने तमाम मुद्दे उठाए और समस्याओं का निदान करने को पालिका पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि पालिका अपनी परिसंपत्तियों की मरम्मत आदि का काम करती है, लेकिन अन्य विभागों की संपत्ति पर की मरम्मत आदि के लिए आग्रह करती रही है, लेकिन नारायण देव वार्ड में सिचाई विभाग के कलमठ कई दिनों से बंद हैं। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं और दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। उन्होंने तत्काल उनकी मरम्मत की मांग की है। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि सिचाई विभाग को नोटिस भेजा गया है और कलमठों की मरम्मत करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी