ट्रंप की जीत का उत्तराखंड की बेटी को ईनाम, बनााया इस संगठन का उपाध्यक्ष

उत्तराखंड की बेटी मनस्वी ममगार्इं को अमेरिका के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 05 Jan 2018 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jan 2018 10:52 PM (IST)
ट्रंप की जीत का उत्तराखंड की बेटी को ईनाम, बनााया इस संगठन का उपाध्यक्ष
ट्रंप की जीत का उत्तराखंड की बेटी को ईनाम, बनााया इस संगठन का उपाध्यक्ष

बागेश्वर, [जेएनएन]: यहां की बेटी ने अमेरिका में उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। गरुड़ तहसील के गड़सेर गांव निवासी मनस्वी ममगाईं को अमेरिका के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन(आरएचसी) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके उपाध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही पूरा उत्तराखंड खुशी से झूम उठा है। गड़सेर गांव में ग्रामीणों ने एक- दूसरे को बधाई दी और मनस्वी की इस जीत पर मिठाइयां बांटी। 

2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी मनस्वी ने इस संगठन के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस संगठन के 42 लाख से अधिक सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था।  

उस समय संगठन में भारतीय एम्बेसेडर के रूप में काम कर रही गड़सेर की मनस्वी ने पूरे चुनाव अभियान में काफी अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण में मनस्वी ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी थी।

 संगठन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अब उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

मनस्वी के चाचा प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगाईं के मार्फत मनस्वी ने बताया कि यह संगठन अमेरिका में हिंदुओं की मदद करता है और उनके मुद्दों को सरकार तक पहुंचाता है। मनस्वी के चाचा नवीन ममगाई ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मनस्वी ने पूर्व में भी कई बार गड़ेसर गांव का ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 

पलायन का दंश झेल रहा मनस्वी का पैतृक आवास 

गड़सेर गांव स्थित मनस्वी का पैतृक आवास भी पलायन का दंश झेल रहा है। अब उनके इस पैतृक घर में कोई नहीँ रहता है। मनस्वी के ताऊ गोविंद ममगाईं हल्द्वानी रहते हैं और मनस्वी का परिवार दिल्ली रहता है। मनस्वी के पिता जन्मेजय ममगाईं बेंगलुरु में हैं और माता प्रभा ममगाईं अमेरिका में उनके साथ है। नैनीताल में मनस्वी का नैनिहाल है। उनके नाना चंद्रशेखर नैनवाल डीएफओ रहे हैं।

मनस्वी के नाम रही हैं कई उपलब्धियां

1988 में दिल्ली में जन्मी मनस्वी के नाम कई उपलब्धियां रही हैं। 2006 में मनस्वी ने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: सिने स्टार गोविंदा अचानक पहुंचे इस होटल में, जीत लिया सबका दिल

यह भी पढ़ें: सिने अभिनेता गोविंदा पहुंचे दून, प्रसंशकों संग खिंचवाई फोटो

यह भी पढ़ें: नए साल पर अनिल कपूर व डेविड धवन पहुंचे ऋषिकेश

chat bot
आपका साथी