बागेश्‍वर के इस गांव की पहाड़ि‍यां लगी दरकने, खतरे के संकेत

बागेश्‍वार जिले के कपकोट तहसील के दोबाड़ गांव की पहाड़ियां में जाड़ों में भी भूस्खलन हो रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 02:00 PM (IST)
बागेश्‍वर के इस गांव की पहाड़ि‍यां लगी दरकने, खतरे के संकेत
बागेश्‍वर के इस गांव की पहाड़ि‍यां लगी दरकने, खतरे के संकेत

बागेश्वर, जेएनएन। जिले के कपकोट तहसील के दोबाड़ गांव का तोरानी तोक फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां जाड़ों में भी भूस्खलन हो रहा है। जिसकी भनक लगते ही भूवैज्ञानिक एवं खान अधिकारी ने जांच भी पूरी कर ली है। उन्होंने इस इलाके को संवेदनशील करार दिया है और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

भूकंप और भूस्खलन की दृष्टि से जिला जोन पांच में आता है और कपकोट तहसील अति संवेदनशील है। गत वर्ष मार्च में कुंवारी की पहाड़ी दरकने लगी थी, वहां के लोग अभी भी बेघर हैं। कुंवारी गांव पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है। वहीं इस बीच दोबाड़ गांव के तोरानी तोक में भी भूगर्वीय हलचल तेज हो गई है। पहाड़ से भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों ने जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी है।

डीएम रंजना राजगुरु के आदेश पर भूवैज्ञानिक एवं खान अधिकारी रवि नेगी ने पहाड़ी का निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन पुराना है, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ रहा है। यहां से करीब 50 मीटर दूरी पर तोक तोरानी गांव बसा हुआ है। स्थिति संवेदनशील है और प्रभावित परिवारों को भी अलर्ट किया गया है। गांव में रहने वालों की जानकारी राजस्व पुलिस जुटा रही है। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जिला प्रशासन को तोरानी गांव के लोगों का पुर्नवास करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड, नए भूस्खलन जोन का भू-वैज्ञानिक सर्वे

यह भी पढ़ें: उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग का असर, 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

chat bot
आपका साथी